Quantcast
Channel: असुविधा
Viewing all articles
Browse latest Browse all 273

नींव,दीवार,छत थे पिता

$
0
0


पितृशोक के इस दौर में अग्रज कवि निरंजन श्रोत्रियने संवेदना सन्देश के साथ यह कविता भी भेजी थी. आज असुविधा पर यह आप सबके लिए...

पिता उन दिनों 


पिता उन दिनों
पिता जैसे नहीं हुआ करते थे
रौब और ख़ौफ से रिक्त पिता
बच्चे की तरह निश्चिन्त और खुश रहते

हम मस्ती में चढ़ जाते कंधें पर उनके
छूते निडरता से मूँछें उनकी
उन्हीं की छड़ी से उन्हें पीटने का अभिनय करते
चुपके से गुदगुदाकर पिता को
खोल देते खिलखिलाहट की टोंटी
नहा जाता घर

नींव,दीवार,छत थे पिता
घर थे पिता !

एक दिन अचानक लौटे पिता घर
अजनबी और डरावना चेहरा लिये
हम दुबक गये घर के कोनों में
छड़ी उठाकर घूरने लगे शून्य में
नींव,दीवार और छत डरने लगे
घर लौटे पिता से
डबडबाने लगा टेबल पर रखा चश्मा उनका
चुप्पी उनकी सीलन बन बैठ गई दीवारों में

उस दिन
शहर और दुनिया में
कुछ घटनाएं घटी थीं एक साथ

एक नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार
दो बेटों ने बूढ़ी माँ के एवज में चुनी जायदाद
सोमालिया में पैंतालीस लाख बच्चे भूख से मरने को थे
और शकरू मियाँ का नौजवान बेटा घर ख़त छोड़ गया था !

                                                                 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 273

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>